Wednesday, October 21st, 2026

बिहार भूकंप के झटके से हिला , पटना में घर से सड़क पर आ गए लोग

पटना
बिहार में सोमवार की रात करीब 9 बजकर 23 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं। राज्य के कई जिलों में भूकंप आने की सूचना मिल रही है। भूकंप के झटके महसूस करते ही पटना में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप है। भूकंप का केंद्र पटना में था। बड़ी बात ये है कि दशकों बाद बिहार में भूकंप आया है और इसका केंद्र राजधानी पटना में है। जाहिर है कि खतरा बड़ा हो सकता था। बिहार के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पटना में था। भूकंप का राजधानी पटना में 5 किमी की गहराई पर केंद्र था।

कई लोगों को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए
भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं कुछ लोगों को भूकंप का पता नहीं चला। जब लोगों ने एक दूसरे से पूछा तो महसूस हुआ। फिर लोगों ने न्यूज चैनल, न्यूज वेबसाइट पर जाकर देखा तब उन्हें भूकंप के बारे में जानकारी मिली। राजधानी पटना के अलावा नालंदा भागलपुर, समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

दिन में मणिपुर और हरियाणा में भी लगे थे भूकंप के झटके
आज देश के मणिपुर और हरियाणा में भी भूकंप के झटके लगे थे। हालांकि इन झटकों की तीव्रता कम थी। सोमवार शाम तमेंगलोंग, मणिपुर में रिक्टर स्केल 3.4 की तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया था। वहीं हरियाणा के सोनीपत में भी भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप के झटके दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मैं हर किसी की सुरक्षा की कामना करता हूं और सभी से निवेदन करता हूं कि वे सावधानी बरतें, सुरक्षा बरतें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाएं।
 

 

#बिहार

Source : Agency

पाठको की राय